उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ने व्यापारियों से की चुनाव पर चर्चा

आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अधिवेशन की तैयारी के लिए आगरा पहुंचे प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के निर्भय नगर स्थित आवास पर व्यापारियों से मुलाकात की।

Sep 1, 2024 - 21:03
 0  7
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री ने व्यापारियों से की चुनाव पर चर्चा

प्रदेश महामंत्री ने आगामी 8 एवं 9 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उनके साथ मंडल सह प्रभारी सुमित अग्रवाल, जिला चेयरमैन विपिन गुप्ता एवं प्रदेश संगठन मंत्री अंजली गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
 जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने प्रदेश महामंत्री एवं उनके साथ आये अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया। 

इस दौरान प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरुनानी, दीपक शर्मा, सुनील जैन, किशोर बुधरानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, रामकुमार गोयल, अनुराग गोयल, रोहित आयलानी, देवेंद्र सिंघल, अमित गर्ग, अमित जैन, राजकुमार गोयल, विकास अग्रवाल, अमित गोयल, राजेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश, राहुल बंसल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow