सोमवती अमावस्या पर कैलाश समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़

आज सोमवार को साल की दूसरी सोमवती अमावस्या पर शहर और जिले के शिवालयों व अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। श्रद्धालु यमुना में डुबकी भी लगा रहे हैं। कैलाश महादेव पर आज विशेष उत्सव चल रहा है।

Sep 2, 2024 - 13:36
 0  23
सोमवती अमावस्या पर कैलाश समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़

आगरा। आज इस साल की दूसरी सोमवती अमावस्या है। शहर के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर पर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कैलाश घाट पर लोग यमुना में डुबकी भी लगा रहे हैं। उधर बटेश्वर मंदिर पर भी यमुना में स्नान करने के बाद बाबा बटेश्वर को  जलाभिषेक कर रहे हैं। जिले के अन्य शिवालयों पर भी भक्तों का रेला उमड़ रहा है। लोग दान-पुण्य भी कर रहे हैं। 

सोमवती अमावस्या के मौके पर कैलाश महादेव मंदिर पर हर वर्ष​ की तरह फूल बंगला, छप्पन भोग, देवी जागरण के साथ भगवान शिव की झांकी एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 
महंत गौरव गिरि महाराज ने बताया कि आज सुबह पांच बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। छप्पन भोग और फूल बंगला के दिव्य दर्शन के चलते गर्भगृह स्थित शिवलिंग पर  श्रद्धालु जलाभिषेक नहीं कर पा रहे। मंदिर के बाहर स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग पर भक्तों को जलाभिषेक का मौका मिल रहा है। 

कैलाश महादेव पहुंच रहे भक्त पहले यमुना में डुबकी लगा रहे हैं और फिर नर्मदेश्वर शिवलिंग पर दर्शन के साथ गर्भग्रह में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 

महंत ने बताया कि अपराह्न तीन बजे से से मुख्य आयोजन शुरू हो रहा है। भंडारा एवं प्रसादी वितरण शाम 5:00 बजे से रात्रि 11:00 तक होगा। बाबा बर्फानी के दर्शन एवं पूजन शाम 6:00 बजे से आरंभ होगा और रात्रि 8:00 बजे से देवी जागरण पूजन एवं माता का जागरण चलेगा। 

बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए बर्फ की गुफा बनाई गई है। शाम छह बजे से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डासना स्थित शिवशक्ति धाम के महंत  नरसिंहानंद सरस्वती, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी संयुक्त रुप से करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor