आर्यश्री के खेल दिवस पर बच्चों को मिला प्रतिभा निखारने का मौका

आगरा। विगत 22 वर्षों से श्रीहीन बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास और स्वस्थ जीवन को समर्पित संस्था आर्यश्री ने 23वें वार्षिकोत्सव को खेल दिवस के रूप में मनाकर बच्चों को प्रतिभा निखारने का मौका दिया।

Feb 8, 2025 - 14:33
 0
आर्यश्री के खेल दिवस पर बच्चों को मिला प्रतिभा निखारने का मौका
आरबीएस इंटर कॉलेज मैदान में आर्यश्री संस्था द्वारा आयोजित खेल दिवस समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते बच्चे। इसी मौके की कुछ अन्य तस्वीरें।

निर्धन बच्चों की शिक्षा एवं कौशल विकास को समर्पित है संस्था

-बस्तियों के 150 बच्चों सहित माता− पिता ने भी किया प्रतिभाग

शनिवार को आरबीएस इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में आयोजित खेल दिवस समारोह का शुभारंभ आईजी, आगरा दीपक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में राहुल नगर, बोदला में संचालित आर्यश्री स्कूल के 150 बच्चों के साथ उनके माता पिता ने भी खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न दौड़, ड्रिल, योगा डांस, रस्साकशी सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। बच्चों के अभिभावकों ने रस्साकशी में खेल भावना का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि आईजी दीपक कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा धन की अधिकता या अभाव पर निर्भर नहीं करती। प्रतिभा को यदि सही दिशा मिले तो वो एक मिसाल बन सकती है। आर्यश्री संस्था बस्तियों की गलियों में छुपी प्रतिभा को विकसित करने का ही कार्य करती है। 

संस्थापिका तूलिका कपूर ने बताया कि आर्यश्री संस्था की स्थापना 22 वर्ष पूर्व की गई थी। इस अंतराल में शहर के करीब 40 से अधिक नगर निगम वार्डों में प्राथमिक शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र संचालित किये हैं। हजारों बच्चों को साक्षर कर उन्हें जीवन की दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि संस्था लखनऊ में भी केंद्र का संचालन कर रही है। भविष्य में इन बच्चों को कौशल विकास पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कम्प्यूटर, माेबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग आदि दी जाएगी। संस्था लघु एवं कुटीर उद्योगों के संचालन के लिए एमएसएमइ में भी बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाती है। 

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संयोजक जुबैर, लक्ष्मी, मनीष, लखनऊ टीम के अजय, प्रदीप आदि ने संभालीं। 

इस अवसर पर डॉ सुशील गुप्ता, मुकेश जैन, डॉ रंजना बंसल, डीएस ग्रुप के आशुतोष पांडे, वत्सला प्रभाकर, कैप्टन शीला बहल, अनिल शर्मा, टेमी शर्मा, अजय शर्मा, अनू जोशीना, संगीता ढल, आयुषी। लवली कथूरिया, नीना कथूरिया, जस्टिन, राजेश सहगल, संजय गोयल, पिंकी रैना, मीनाक्षी कलसी, आरुषि कलसी आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संचालन अमित सूरी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर हर बच्चे को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गयी। 

 

SP_Singh AURGURU Editor