aurguru news:बहू को घर से निकालने वाले ससुरालियों पर मुकदमा
आगरा। ससुराल साधन संपन्न होने के बाद भी विवाहिता से एक करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे न मिलने पर बहू का उत्पीड़न शुरू कर दिया। देवर ने छेड़छाड़ की व विवाहिता से मारपीट की। बाद में इसी मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया।

कमला नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी लखनऊ में अर्पित गुप्ता से 15 नवंबर 2021 को हुई थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी में करीब 40 लाख रूपये खर्च किए गए थे। लड़के की सरकारी नौकरी बताई गई थी। शादी के बाद पता लगा की वह संविदा कर्मचारी है। वह केजीएमयू में नौकरी करता है। शादी के बाद मायके वालों से एक करोड़ रूपये की मांग की गई। देवर ने उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाया लेकिन वह नहीं आया तो कमला नगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।