बेटियों पर हाथ डालने वाला सीधे यमराज के घर पहुंचेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के खैर कस्बे में थे। यहां उन्होंने जनसभा में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को कठोर चेतावनी दी। कहा कि बेटी पर हाथ डाला तो यमराज के घर पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

Aug 28, 2024 - 15:16
Aug 28, 2024 - 15:40
 0  240
बेटियों पर हाथ डालने वाला सीधे यमराज के घर पहुंचेगा
अलीगढ़ के खैर कस्बे में बुधवार को रोजगार मेले में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी दुस्साहसी ने बेटियों पर हाथ डाला तो सीधा यमराज के घर जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और सपा में जिन्ना की आत्मा का वास है। 

अलीगढ़ के खैर कस्बे में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल मेले में आयोजित रोजगार मेले में आए युवाओं और आमजनों को को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सपा के नेताजी कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। लेकिन हमारी सरकार लड़कों की ऐसी गलतियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को साथ भेदभाव नहीं करेंगे। गुंडागर्दी फैलाने वालों को छूट नहीं देंगे। 


बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर आज बहुत तीखे थे। बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं। बेटी ने जब पहली बार अन्न ग्रहण किया तो उसकी हंसी देखने लायक थी। इसका मतलब बेटी अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त थी। हंसती बेटी को लग रहा था कि हम लोग सुरक्षित हाथों में हैं। प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि बेटी को हमें सुरक्षा की आश्वस्ति का भाव देना है। अगर किसी ने बेटी पर हाथ डालने के बारे में सोचा भी तो वह समझ ले कि उसका क्या अंजाम होगा। 

सीएम ने खैर को दी 200 करोड़ की सौगातें
खैर में विधान सभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। अपराह्न में यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने खैर को 200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी। 
योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया था। इनकी योजनाओं में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा थी और समाज का विकास रोक दिया गया था। इन्हीं पार्टियों ने बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया। आज भी जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब भी ये लोग वही काम कर रहे हैं।

कांग्रेस और सपा में जिन्ना की आत्मा का वास
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के अंदर जिन्ना की आत्म घुस गई है। जिन्ना ने देश का विभाजन करने का काम किया, जो बाद में घुट-घुटकर मरा था। आज वही काम कांग्रेस-सपा के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। सभी को योजनाओं का लाभ देते हैं, लेकिन अव्यवस्था फैलाने वालों को छूट कतई नहीं देंगे। 

सपा मुखिया कोलकाता रेप-मर्डर में दरिंदों के साथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता रेप-मर्डर केस से आज जब पूरा देश स्तब्ध है, सभी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। बेशर्मी के साथ सपा के मुखिया ने दरिंदों का समर्थन किया। जब ये लोग सत्ता में थे, तब इन्होंने युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया। जब सत्ता से बाहर हुए, तब भी इनके कारनामे बंद नहीं हुए। आज भी वही काम कर रहे हैं।

राष्ट्र नायकों तक को नहीं छोड़ा विपक्ष ने 
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्ष दुष्प्रचार कर बदनाम करने का काम कर रहा है। जातियों को आपस में भिड़ाने का काम भी किया जा रहा है। इन्होंने राष्ट्र नायकों तक का अपमान किया। वे चाहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों या फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor