दुल्हनों ने मेहंदी लगवाई प्रियतम के नाम की, भविप संस्कार ने कराया महिला संगीत
आगरा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा 23 वे सामूहिक विवाह के अंतर्गत शुक्रवार को आठ कन्याओं को मेहंदी लगाई गई। महिला संगीत का भी आयोजन किया गया।

परिषद द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन एक मार्च को अष्टभुजा मंदिर, प्रताप नगर में किया जा रहा है। इसके तहत अष्टभुजा मंदिर पर शुक्रवार को मेहंदी व महिला संगीत कार्यक्रम किया गया, जिसमें कन्याओं के मेहंदी लगाई गई। किसी के हाथों पर मांगलिक चिन्ह बनाए तो कुछ कन्याओं ने अपने पिया का नाम लिखवाया। इस दौरान उल्लासमय माहौल रहा।
मेहंदी की रस्म के साथ-साथ महिला संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओ ने बन्ना-बन्नी के मंगलमय गीत गाये। महिलाओँ ने डांस भी किया। इसके साथ ही विवाह समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता डीजीसी क्राइम, उमेश बंसल प्रांतीय अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल पोली भाई अध्यक्ष, जतिन अग्रवाल सचिव, अभिषेक गोयल कोषाध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल महिला संयोजक, जितेंद्र बंसल कार्यक्रम संयोजक, केके अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल सह संयोजक, यूडी शर्मा, प्रदीप मित्तल, के के चौहान, राम प्रकाश गुप्ता, कैलाश चन्द गुप्ता, नीरू गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रेनू गुप्ता, वंदना अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, उर्मिल बंसल, रूबी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, मुन्नी अग्रवाल, शशि चौहान, मीरा गुप्ता, सारिका अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।