भाजपा पार्षद ने पकड़े दो टप्पेबाज

आगरा। कमला नगर में सुबह सुबह लोगों को ठग रहे टप्पेबाजों को वहां के पार्षद ने दबोच लिया।ठगों के तीन साथी भागने में कामयाब हो गए तो दो साथी पकड़े गए। पार्षद ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है।

Sep 2, 2024 - 08:53
 0  9
भाजपा पार्षद ने पकड़े दो टप्पेबाज

जानकारी के अनुसार, कमला नगर के एबीसीडी ब्लॉक के पार्षद पंकज अग्रवाल ने आज सुबह 5 टप्पेबाजों को दबोच लिया। तीन भागने में कामयाब हो गए। लेकिन दो को उन्होंने पकड़ लिया। वह राह चलते लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। सुबह सुबह टहलने आए लोगों को ठगने का काम करते हैं। पंकज अग्रवाल ने बताया, उनका हॉस्पिटल भी है। वहां भर्ती मरीज में तीमारदार को ठग रूपये दोगुना करने के नाम पर ठगी कर रहे थे। उन्हें कमला नगर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया है पकड़े गए युवक पहले भी जेल जा चुके है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow