कहरई मोड़ पर प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में भीषण आग, एक परिवार की जान पर बन आई

आगरा। शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ स्थित रश्मि विहार कॉलोनी में एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग पड़ोस में रहने वाले परिवार की जान पर बन आई। भीषण आग में पूरी फैक्ट्री राख में बदल गई।

Sep 1, 2024 - 22:06
Sep 1, 2024 - 22:19
 0  38
कहरई मोड़ पर प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में भीषण आग, एक परिवार की जान पर बन आई


घटना आज शाम की है। रतिराम ने कहरई मोड़ पर प्लास्टिक दाना बनाने की दो फैक्ट्रियां खोल रखी हैं। यह इलाका रिहायशी है। इस दृष्टि से यहां फैक्ट्री संचालित नहीं हो सकतीं, लेकिन संबंधित विभागों की मिलीभगत से दोनों फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं। 

शाम को रतिराम की एक फैक्ट्री में आग लग गई। चूंकि फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना बनाने का काम होता है इसलिए आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। रतिराम को दोनों फैक्ट्रियों के बीच चंदेल परिवार का आवास है। आग की लपटों ने इस परिवार के आवास को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चंदेल परिवार के एक कमरे की दीवार फट गई और आवास परिसर में खड़े पेड़ भी जल गए। इस परिवार ने अपनी गाड़ियों को किसी तरह आग की चपेट में आने से बचाया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से आसपास के लोगों में रोष है क्योंकि कई अन्य घरों को खतरा पैदा हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow