पैरालिंपिक में भारत को आज मिल सकते हैं आठ मेडल

पेरिस। पैरालिंपिक में भारत की तरफ से लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारतीय एथलीट्स एक के बाद एक मेडल जीतकर टोक्यो पैरालिंपिक का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रहे हैं। पांच दिन पूरे हो जाने के बाद भारत के खाते में कुल 15 मेडल आ चुके हैं, जिसमें सिर्फ 5वें दिन भारत को 8 मेडल मिले। अब आज यानी छठे दिन भारत की झोली में सात मेडल आने की उम्मीद है।

Sep 3, 2024 - 12:13
 0  1
पैरालिंपिक में भारत को आज मिल सकते हैं आठ मेडल

कुछ भारतीय एथलीट्स मेडल मैच/फाइनल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, जबकि कुछ फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर होंगे। आज देश को सबसे पहला मेडल महिला शॉटपुट में मिल सकता है, जिसमें भाग्यश्री जाधव फाइनल के लिए मैदान पर होंगी। इसके अलावा शूटिंग में अवनि लेखरा से दूसरे मेडल की उम्मीद होगी। अवनि के साथ मोना अग्रवाल से भी उम्मीदें होंगी। बाकी एथलेटिक्स के कई खेलों और तीरंदाजी में मेडल की उम्मीद है।

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में पूजा दमखम दिखा सकती हैं। महिलाओं की 50 मीटर राइफल फाइनल में  मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा चमक सकती हैं। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में दीप्ति जीवनजी कमाल कर सकती हैं। पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल में शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शैलेश कुमार से उम्मीदें हैं। पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में  अजीत सिंह यादव, रिंकू और सुंदर सिंह गुर्जर पर आशाएं टिकी हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow