aurguru news:15 वीं अंर्तजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर में आगरा पुलिस रही अव्वल

आगरा। आगरा जोन पुलिस की 15 वीं अंर्तजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर(महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया।

Aug 25, 2024 - 22:42
 0  81
aurguru news:15 वीं अंर्तजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स  कलस्टर में आगरा पुलिस रही अव्वल

प्रतियोगिता में आठ जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, हाथरस और कासगंज के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग आगरा पुलिस प्रथम स्थान पर रही तो लंबी कूद, ऊंचीकूद और त्रिकूट कूद के अलावा साईकिलिंग में आगरा पुलिस अव्वल रही। पोलवाल्ट में मथुरा, डकैथलॉन और जैबलिन थ्रो में अलीगढ़ अव्वल रहा। वहीं महिला पुलिसकर्मियों में आगरा पुलिस की टीम ही भारी रही। कई प्रतियोगिता में आगरा पुलिस अव्वल रही। वहीं कुछ प्रतियोगिता में मथुरा पुलिस ने भी प्रथम स्थान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor