ओटीटी पर अब अचानक क्यों भौकाल काटने लगी साल 2018 में आई एक मूवी, साथ में रिलीज हुईं कई फिल्मों को पछाड़कर इसके पार्ट टू ने भी काटा गदर, पढें क्या बोले लोग

आगरा। साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ तो आपको याद होगी। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों की इस फिल्म ने लोगों को हंसाने के साथ ही साथ खूब डराया भी था। अब साल 2024 में एक बार फिर यह फिल्म भौकाल काट रही है।

Aug 28, 2024 - 14:44
 0  22
ओटीटी पर अब अचानक क्यों भौकाल काटने लगी साल 2018 में आई एक मूवी, साथ में रिलीज हुईं कई फिल्मों को पछाड़कर इसके पार्ट टू ने भी काटा गदर, पढें क्या बोले लोग

हालांकि अंतर यह है कि इस बार यह ओटीटी पर टेंड कर रही है। इस पुरानी फिल्म के दोबारा चर्चा में आ जाने का कारण है इसके पार्ट टू की रिलीज। आगरा में लोगों को फिल्म का पार्ट टू यानि स्त्री 2 काफी पसंद आ रही है।

इसको देखने से पहले वे फिल्म का पहला पार्ट देख रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ओटीटी पर टेंड कर गई है। इंटरनेट के जानकार बताते हैं कि फिल्म एक बार फिर भारत में टॉप टेंडिंग 10 में शामिल हो गई है।

बता दें कि साल 2018 में आई हॉरर—कॉमेडी फिल्म स्त्री ने बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आगरा में फिल्मों के शौकीन युवाओं का कहना है कि अब छह साल बाद इस फिल्म का दोबारा हिट हो जाना है बड़ी ही दिलचस्प बात है।

सिनेमाघरों में फिल्म देखकर आए कई लोगों ने कहा कि इसका पार्ट टू यानि हाल में रिलीज हुई स्त्री टू की कहानी भी काफी दमदार है। यही कारण है कि इस फिल्म ने साथ में रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है। कमाई के मामले में भी फिल्म काफी आगे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor