अखनूर में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू के अखनूर इलाके में आज एक आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए। ये जवान एलओसी पर गश्त कर रहे थे, तभी ये धमाका हुआ।

Feb 11, 2025 - 18:34
 0
अखनूर में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद

माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ये आईईडी प्लांट किया था। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एलओसी की काफी अग्रिम पोस्ट के करीब हुआ। आईईडी विस्फोट के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। तीसरे घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेना के अनुसार अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ पर गश्त के दौरान संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुआ। इसमें जवानों की मौत हो गई। सेना के अनुसार सैनिक क्षेत्र पर कब्जा जमाए हुए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। व्हाइट नाइट कोर दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है। व्हाइट नाइट कोर ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।