विचारों पर भरोसा नहीं तो मूर्ति बनाने से फायदा नहीं- राहुल

कोल्हापुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के कोल्हापुर के दौरे पर हैं। कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण राहुल गांधी ने जन समर्पण और संविधान सम्मान सभा के लिए किया है। इस मौके पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और इसीलिए मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने आया हूं। राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मूर्ति बनाने से कोई फायदा नहीं है, अगर उनके विचारों को लागू नहीं किया गया है।

Oct 5, 2024 - 14:00
 0  8
विचारों पर भरोसा नहीं तो मूर्ति बनाने से फायदा नहीं- राहुल

प्रतिमा का अनावरण करने से पहले राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक की स्थापित प्रतिमा के ढहने को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि पार्टी की विचारधारा सही नहीं है। गांधी ने कहा कि लोगों को भयभीत करने,  देश में संविधान और संस्थानों को बर्बाद करने के बाद शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी साफ तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर की गई। इन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी प्रतिमा ढहने से आहत लोगों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट किले में 35 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था जो 26 अगस्त को ढह गई थी। गांधी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का दुनिया को संदेश था कि देश सबका है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान उस योद्धा राजा के विचारों का प्रकटीकरण है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान भी नहीं होता।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow